सिर्फ 5 मिनट में होली के गाढ़े रंगो को हटा के चेहरे को गोरा बना देगा | Remove Holi Colours from Face

दोस्तों आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनायें। होली रंगों का त्यौहार है और हमारे देश भारत में इसको बहुत धूमधाम से मनाया जाता है । इसमें रंगों, व्यंजनों और मस्ती के साथ-साथ पूरा धमाल होता है। परेशानी तो तब होती है जब चेहरे पर और त्वचा पर पक्का रंग लग जाये और उस पक्के रंग को छुड़ाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। जब यह समय आता है तो हम यही सोचते हैं कि होली के रंग कैसे छुड़ाएं। दरअसल, रंगों के बिना होली पूरी नहीं होती इसलिए होली को रंगों के साथ न खेला जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना ही लाभदायक है लेकिन अगर फिर भी कोई आप पर केमिकल युक्त या पक्के रंगों का इस्तमाल करता है तो परेशान न हो। आज हम आपको बताते हैं कि होली के रंग आसानी से कैसे छुड़ाए। रंग कैसे छूटेगा ये तरीका आज में आपको बताउंगी उसके लिए इस वीडियो को देखिये

How to remove holi colour from skin face se pakka rang kaise hataye

Aaj main apko dahi, besan, lemon aur coconut oil se holi ke gadhe rang pakka rang kaise nikale iske liye sabse aasan tarika bataungi. Isko use karke aap holi ka pakka rang sirf 5 minute main nikal sakte hain.

how to remove colour from face after holi चेहरे से होली कलर छुड़ाने के तरीके:—

1. Dahi, besan, lemon and coconut oil:-

Holi ka pakka colour chudane ke liye ye sabse best tarika hai…In sabhi ka milakar lagane se holi ka rang aasani se nikal jata hai

2. दही :—

दही रंग को चेहरे से छुड़ाने का सबसे आसान उपाय है। त्वचा के जिन-जिन हिस्सों में रंग लगा है, उन हिस्सों पर दही लगा कर हल्के से मालिश करें। ऐसा करने से होली का रंग धीरे-धीरे हल्का होगा और निकल जायेगा।

how to remove colour from face after holi tips in hindi

3. नींबू:—

नींबू और बेसन का घोल पक्के रंगों को भी हल्का करने में असरदार है। नींबू और बेसन का पेस्ट बना कर अपने चेहरे और त्वचा के उन हिस्सों में लगाएं जहाँ रंग लगा है और उसके बाद उसे हल्के हाथों से निकाल दें।

4. बेसन और दूध

होली खेलने के बाद नहाने से पहले बेसन में दूध या दही, जैतून का तेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपनी त्वचा पर लगाएं। पांच से दस मिनट बाद चेहरे तथा स्किन को हल्के हाथों से धो लें। इससे भी कलर उतरता है।

5. जौ का आटा :—

जौ के आटे में थोड़ा सा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे या जहाँ भी रंग लगा है वहां लगा दें। इसके बाद इस पेस्ट के सूखने पर उसे धो लें। रंग छुड़ाने में यह उपाय भी बेहतरीन है।

6. ग्लिसरीन और गुलाब जल :-

नहाने के पहले ग्लिसरीन और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद हल्के निवाए पानी से चेहरा धोने से कलर उतर जाएगा।

7. बादाम का तेल :—

बादाम का तेल गहरे रंग को छुड़ाने में भी असरदार है। बादाम के तेल को त्वचा पर लगाने या इसका मुल्तानी मिट्टी के साथ पेस्ट बना कर लगाने से भी चेहरे पर लगा रंग छूट जाता है।

8. मुल्तानी मिट्टी :—

मुल्तानी मिट्टी का गुलाब जल के साथ पेस्ट बना लें और इसे चेहरे या त्वचा के उन हिस्सों पर लगाएं जहाँ रंग लगा है। उसके बाद चेहरे और त्वचा को धो दें। इससे न केवल आपकी त्वचा को रंगों के नुकसान जैसे जलन या पिम्पल से मुक्ति मिलेगी बल्कि आपकी त्वचा का रंग भी और निखरेगा।

9. केला या खीरा :—

खीरा और केला दोनों अच्छे क्लीज़र है। केले को मैश करके उसमे नींबू का रस मिला लें और इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद धीरे-धीरे इस पेस्ट को निकालें। इससे आपकी त्वचा का उचित पोषण भी होगा। ऐसे ही खीरे का भी पेस्ट बना लें या इसे अपने चेहरे पर मलें।

Dosto in upay main se jo bhi apko easy lage aap isko istmaal kar sakte hain aur holi ke rang ko hata sakte hain.

Leave a Reply